विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
ज़ेन के छठे कुलपति, श्रदेय बौद्ध गुरु हुई नेंग, श्रदेय बौद्ध गुरु हुई नेंग, चीनी ज़ेन बौद्ध धर्म के प्रारंभिक इतिहास के एक महान व्यक्तित्व हैं। एक अनपढ़ किसान जो जलाऊ लकड़ियों को इकट्ठा करके और बेचके अपना जीविकोपार्जन करते थे, ऐसा माना गया है कि एक दिन, वज्रच्छेदिका प्रज्ञापारमिता सूत्र से उच्चारण किए गए एक अंश को सुनकर, उन्हें तुरंत ही उस अंश का सही अर्थ समझ में आया और उन्हें सत्य का जागरण अनुभव हुआ। गुरु हुई नेंग ने औपचारिक प्रशिक्षण की कमी के बावजूद, पांचवें कुलपति, दमन होंग्रेन को बुद्ध की शिक्षाओं के बारे में अपनी समझ का प्रदर्शन किया। परिणामस्वरूप, उन्हें सच्चे उत्तराधिकारी या छठे कुलपति के रूप में चुना गया। गुरु हुई नेंग ने ज़ेन के छठे कुलपति के रूप में शिक्षा देना शुरू करने से पहले 15 साल और अधिक ध्यान साधना में बिताया। उन्हें "तत्काल आत्मज्ञान" दक्षिणी ज़ेन बौद्ध धर्म संप्रदाय का संस्थापक माना जाता है जो बौद्ध आत्मज्ञान की तत्काल और प्रत्यक्ष प्राप्ति पर केंद्रित है। छठे कुलपति का मंच सूत्र बौद्ध गुरु हुई नेंग के जीवन और शिक्षाओं दोनों का एक रिकॉर्ड है, और यह पूर्वी एशियाई ध्यान परंपरा में एक अत्यधिक प्रभावशाली ग्रंथ है।