विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब अमेरिका की एक शिष्या से एक हार्टलाइन है:प्रिय सर्वशक्तिमान परमेश्वर, संयुक्त तीन परम शक्तिशाली, परम गुरुवर (अल्टीमेट मास्टर), और परमेश्वर के पुत्र, मैं सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना की चमत्कारी शक्ति से जुड़ी अपने जीवन की एक अनुभूति साझा करना चाहती हूँ।मेरी 28 वर्षीय बेटी को ऑटिज़्म है। वह किसी से मिलना नहीं चाहती थी और अक्सर पूरे दिन स्वयं को कमरे में बंद रखती थी। उसका स्वभाव बहुत उग्र था, वह आसानी से क्रोधित हो जाती थी और मुझ पर अक्सर चिल्लाती थी। परेशान होने पर वह स्वयं को तब तक नोचती थी, जब तक खून न निकल आए, और चीजें फ़र्श पर फेंक देती थी। इससे मुझे बहुत दुःख होता था और मैं अक्सर अकेले रोती थी।जब से गुरुवर ने हमें सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना प्रदान की, मैंने एक दीक्षित भाई से कंप्यूटर प्रणाली द्वारा स्क्रीन की संख्या कई गुना बढ़ाने वाला उपकरण लगवाने में सहायता माँगी। मैं प्रतिदिन निष्ठापूर्वक क्वान यिन ध्यान करती हूँ और गुरुवर की शिक्षाएँ सुनती हूँ। धीरे-धीरे सकारात्मक आध्यात्मिक स्पंदनों से मेरी बेटी का रूपांतरण हुआ। अब वह हिंसक नहीं रही। इसके विपरीत, अब वह प्रतिदिन मेरे प्रति प्रेमपूर्ण और परवाह करने वाली, आज्ञाकारी तथा अत्यंत मातृभक्त हो गई है। वह पूरी तरह बदल गई है, मानो कोई नई व्यक्ति हो।मैं जानती हूँ कि यह हमारे परिवार पर परमेश्वर की शक्ति का आशीर्वाद है। मैं प्रतिदिन शांति और आनंद में ऐसे रहती हूँ, मानो मैं स्वर्ग में हूँ। सर्वशक्तिमान परमेश्वर और संयुक्त तीन परम शक्तिशाली, हमारे प्रति आपके प्रेम और देखभाल के लिए आपको धन्यवाद। कामना है कि सभी जीव शीघ्र ही वीगन आहार अपनाएँ और विश्व शांति स्थापित हो। अमेरिका की एक शिष्यासौम्य परमेश्वर की शिष्या, यह सुनना एक आशीर्वाद है कि ईश्वर की अनंत कृपा से आपकी बेटी में इतना सकारात्मक परिवर्तन हो रहा है। गुरुवर ने आपके लिए यह प्रेमपूर्ण जवाब भेजा है:“गुणग्राही परमेश्वर की शिष्या, यह वास्तव में सत्य है कि इक क्वान यिन अभ्यासकर्ता का ईमानदार ध्यान अभ्यास न केवल उसका उत्थान करता है, बल्कि उसके प्रियजनों को भी आशीष और आध्यात्मिक लाभ देता है। दीक्षा के समय आपको दिए गए अमूल्य उपहार को पूर्ण आस्था से सँजोने के लिए आपको धन्यवाद। और अब हमारे पास सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना की अतिरिक्त शक्ति है!!! कामना है कि आप और अमेरिका के दयालु लोग पशु-जनों के साथ प्रेम और करुणा के अपने बंधन को निरंतर गहरा करते रहें। मैं आपको और आपके परिवार को मेरे सारे प्रेम से गले लगाती हूँ। परमेश्वर आशीर्वाद दें!”











