विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब दक्षिण कोरिया के सू-मिन से कोरियाई भाषा में एक हार्टलाइन है, जिसमें अनेक भाषाओं में उपशीर्षक भी हैं:परम प्रिय एवं महानतम पवित्र त्रित्व गुरुवर, मैं सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स के आशीर्वाद से जुड़े हमारे परिवार के अनुभव साझा करना चाहती हूँ। हमने हमारे घर में कई स्थानों पर सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स इकाइयाँ लगाईं और सब्ज़ियों के बगीचे के पास सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना वाले सौर ऊर्जा से चलने वाले MP3 प्लेयर्स रखे। शीघ्र ही हम आशीर्वाद और प्रेम से परिपूर्ण महसूस करने लगे और ऐसा लगा, मानो हमारा परिवेश शुद्ध हो रहा हो। जब भी मैं बाहर जाती हूँ, मैं सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना चलाती हूँ और लोगों को सब्ज़ियाँ और पर्चे बाँटती हूँ। सब्ज़ियाँ चखने वाले लोग कहते हैं कि वे स्वादिष्ट हैं और दोबारा माँगते हैं।सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स लगाने के बाद हमारे परिवार के चारों सदस्यों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आए। मेरे पति कहते हैं कि घर का बना भोजन सबसे अच्छा है और काम पर वीगन भोजन का डिब्बा ले जाते हैं। मेरा बेटा कहता है कि छात्रावास में उसे सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना वाले सौर MP3 प्लेयर का आशीर्वाद मिल रहा है। मेरी बेटी नाविक के रूप में काम करती है। उसने समुद्री पशु-जनों को आशीर्वाद भेजने के लिए सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना वाला प्लेयर लगाया है और वह स्वयं भी शाकाहारी भोजन बनाकर खाती है। हाल ही में पड़ोसी खेत में रो हिरण-जनों के कारण फ़सल को नुकसान हुआ और वहाँ जाली लगाने की सलाह दी गई थी, लेकिन सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना वाला सौर MP3 प्लेयर लगाने के कारण हमारी फ़सल को कोई नुकसान नहीं हुआ।एक दिन मैंने मिर्च के एक पत्ते पर लगभग दस उदुम्बरा पुष्प खिले देखे। कई दिनों के बाद भी उनका स्वरूप अपरिवर्तित रहा। कमल सूत्र (सद्धर्मपुण्डरीक सूत्र) में लिखा है कि उदुम्बरा पुष्प एक शुभ संकेत है और केवल 3,000 वर्षों में एक बार खिलता है। कहा जाता है कि जब यह पुष्प पूरी तरह खिलता है, तब धर्म-चक्रवर्ती पवित्र सम्राट तथा मैत्रेय बुद्ध सत्तों का उद्धार करने के लिए प्रकट होंगे। अब गुरुवर की दिव्य वाणी से परिपूर्ण इस स्थान में उदुम्बरा पुष्प खिल रहे हैं, जो स्पष्ट प्रमाण है कि गुरुवर ही वास्तव में धर्म-चक्रवर्ती पवित्र सम्राट तथा मैत्रेय बुद्ध हैं!इस अनुभव के माध्यम से मैं गुरुवर की अनंत करुणा और प्रेम के प्रति अत्यंत कृतज्ञ हूँ। मैं तहे दिल से गुरुवर को धन्यवाद देती हूँ, सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना से पृथ्वी को धन्य करने के लिए। मैं सुप्रीम मास्टर टीवी को भी दिल से धन्यवाद देती हूँ, आपके समर्पित सेवा के लिए। दक्षिण कोरिया से सू-मिनबहुप्रसू सू-मिन, अपने आशीषित बगीचे और सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना से आपके परिवार तथा परिवेश पर हुए अत्यंत सकारात्मक प्रभावों का वर्णन करने के लिए आपको धन्यवाद। गुरुवर आपके लिए यह प्रेमपूर्ण जवाब भेजतें है:“दयालु सू-मिन, यह अद्भुत है कि आप अपने और आसपास के लोगों के अधिकतम हित के लिए सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना और सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स का उपयोग कर रहे हैं! उदुम्बरा पुष्पों का आगमन अत्यंत शुभ है, क्योंकि यह आत्मज्ञान के एक नए युग के शुभारंभ का संकेत है। मैं आपको, आपके परिवार को, और दोस्तों को प्रेम एवं समर्थन भेज रही हूँ, हमारे विश्व में शांति लाने के आपके सभी प्रयासों के लिए। आप और दक्षिण कोरिया के सभी तेजस्वी लोग स्वर्गीय आशीषों की उस धारा का स्वागत करें, जो हमें एक सुंदर नए युग में ले जा सकती है।”











