विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास इंडोनेशिया के बाली से अनिंद्या की ओर से इंडोनेशियाई भाषा में एक हार्टलाइन है, जिसमें कई भाषाओं के सबटाइटल हैं:सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी और सुप्रीम मास्टर टीवी टीम को दिल से नमस्कार। मैं बाली ध्यान केंद्र से एक दीक्षित हूँ, और मैं 6 मई, 2026 की सुबह मेरे क्वान यिन ध्यान के दौरान मुझे मिली एक सुंदर अनुभूति साँझा करना चाहूंगी। जब मैं अपने लिविंग रूम में ध्यान कर रही थी, जहां मैंने सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स लगाया हुआ था, तभी एक छिपकली-व्यक्ति, जो आमतौर पर टेलीविजन शेल्फ के पीछे दिखाई देता था, वह दिखाई दिया। हमेशा की तरह, इस छिपकली-व्यक्ति की मुझे अपनी विशिष्ट चहचहाहट की आवाज से अभिवादन करने की आदत है, जिस पर मैंने पहले कभी ध्यान नहीं दिया था। इसके बाद मैंने सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स और सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना सुनते हुए ध्यान करना शुरू किया, जो हमेशा पूरे ब्रह्मांड में गूंजती और प्रवाहित होती रहती है।लगभग डेढ़ घंटे के ध्यान के बाद, मैंने थोड़ी देर के लिए अपनी आँखें खोलीं और देखा कि यह छिपकली-व्यक्ति शेल्फ के पीछे से निकला और मेरे ठीक सामने आकर बैठ गया, खुद को फर्श पर सटा लिया, उसका सिर टेलीविजन की ओर झुका हुआ था, और वह मेरे साथ ध्यान कर रहा था। मैं उस छिपकली-व्यक्ति को देखकर सचमुच चकित रह गई। यह सिलसिला करीब 15 मिनट तक चला, जब तक कि मैंने आखिरकार ध्यान करना बंद किया, यह देखकर कि यह छिपकली-व्यक्ति अभी भी मेरे सामने था। फिर वह छिपकली-व्यक्ति मेरी ओर इस तरह मुड़ा मानो यह सुनिश्चित करना चाहता हो कि मैंने ध्यान पूरा कर लिया है, और वह टेलीविजन के नीचे वाली शेल्फ पर लौट गया। यह छिपकली-व्यक्ति बहुत खुश प्रतीत हो रहा था, उन्हें आत्मज्ञान प्राप्त हो रहा था, और सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी से प्राप्त प्रकाश और प्रचुर प्रेम के सागर में निरंतर धन्य था। एक बात जो मैंने पहले कभी नहीं देखी थी, वह यह थी कि हर दिन वह छिपकली-व्यक्ति बाहर आता था, लिविंग रूम में इधर-उधर दौड़ता रहता था, जीवंत और आनंदित, जब मैं सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स देख रही होती थी या ध्यान कर रही होती थी।मैंने वास्तव में मेरे घर और पड़ोस में सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी की प्रेमपूर्ण ऊर्जा और प्रचुर आशीर्वाद को महसूस किया। मेरे आंगन में सौर ऊर्जा से चलने सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना से युक्त MP3 प्लेयर लगाने के बाद, हर सुबह मैं मेरे घर के चारों ओर पक्षी-जनों की मधुर चहचहाहट सुन सकती थी, जो आनंद से भरी होती थी। मेरे घर का वातावरण दिन-ब-दिन अधिक सुंदर और सकारात्मक ऊर्जा से भरता हुआ महसूस होने लगा। हम हमारे प्रिय सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता और प्रेम व्यक्त करते हैं, उन सभी असीम उपहारों के लिए जो उन्होंने हमें दिए हैं। कामना है कि सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी सदा सर्वशक्तिमान परमेश्वर की सुरक्षा में रहें, जैसे वे हमारे प्रिय ग्रह को बचाने, इसकी सुंदरता बरकरार रखने और धरती पर स्वर्ग लाने के महान मिशन को पूरा करते हैं। कामना है कि विश्व वीगन, विश्व शांति शीघ्र ही साकार हो और सभी युद्धों का अंत हो। बाली के सभी दीक्षित-जनों की ओर से प्रेम और शांति से भरा नमस्कार। इंडोनेशिया के बाली से अनिंद्याशांतिपूर्ण अनिंद्या, आपके और आपके नन्हे छिपकली दोस्त के एक साथ ध्यान करने के मनमोहक पल का वर्णन करने के लिए हम आपको धन्यवाद देते हैं, जिसके साथ हमारे प्रिय मास्टर की दिव्य ऊर्जा हमारे पूरे संसार में और ब्रह्मांड में फैल रही है। कामना है कि ब्रह्मांड का संगीत आपको, आपके छिपकली साथी को और हरे-भरे इंडोनेशिया को शाश्वत मुक्ति की ओर मार्गदर्शन करे। सार्वभौमिक आनंद में, सुप्रीम मास्टर टीवी टीमसाथ में, आपके लिए इस स्नेहपूर्ण जवाब में गुरुवर हमें अपना ध्यान उच्चतर बनाए रखने की याद दिलाते हैं: "सकारात्मक अनिंद्या, अपने छिपकली मेहमान का स्वागत करने के लिए धन्यवाद। आपके घर और शहर से लेकर स्वर्ग के देवताओं तक, और अन्य लोकों के राजाओं तक, सभी सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना को सुन सकते हैं और इससे लाभान्वित हो सकते हैं, और जीवित गुरु को सुनने के लिए वे पृथ्वी पर आ सकते हैं। शाक्यमुनि बुद्ध (वीगन) ने एक बार छिपकली-व्यक्ति के रूप में जन्म लिया था, इसलिए हम जिन आत्माओं, जिन सत्त्वों से मिलते हैं, उन्हें कभी नहीं आँकना चाहिए। कामना है कि स्वर्ग की कृपा आप, आपके नन्हे छिपकली दोस्त और इंडोनेशिया के दयालु लोगों के आध्यात्मिक उत्थान के मार्ग को हर कदम पर रोशन करे। आप सभी को बहुत प्यार।"











