विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास फ्रांस से क्वामे की ओर से फ्रेंच भाषा में एक हार्टलाइन है, जिसमें कई भाषाओं के सबटाइटल हैं:क्वान यिन परिवार के सभी शिष्यों तथा सदस्यों के साथ-साथ सुप्रीम मास्टर टेलीविजन टीम को भी नमस्कार। मैं क्वान यिन परिवार का सदस्य हूं, मूल रूप से कांगो-किंशासा (डीआरसी) से हूं, और वर्तमान में फ्रांस में रहता हूं। आज सुबह जागने के बाद, जब मैंने बाइबल खोली, तो मुझे मत्ती 11:25 और 27 (न्यू इंटरनेशनल वर्जन) में ये पद पढ़ने को मिले, जिनमें यह लिखा है:[25] उस समय यीशु ने कहा: “हे परम पिता, स्वर्ग और पृथ्वी के प्रभु, मैं आपकी स्तुति करता हूँ, क्योंकि आपने ये बातें बुद्धिमानों और विद्वानों से छिपाकर छोटे बच्चों को प्रकट की हैं।”[27] “सभी चीजें मेरे परम पिता ने मुझे सौंपा है। पिता के सिवा कोई भी पुत्र को नहीं जानता, और कोई भी पिता को नहीं जानता, सिवाय पुत्र और उन लोगों के जिन्हें पुत्र उनके बारे में परिचित कराते हैं।" वाह, ईसाई परवरिश और वातावरण में जन्म और पालन-पोषण होने के कारण, मुझे एहसास है कि मैं कितना भाग्यशाली और धन्य हूं कि मैं क्वान यिन परिवार का सदस्य हूं और मुझे प्रभु यीशु मसीह का रहस्योद्घाटन प्राप्त हुआ है जो पुनःएकीकृत परमेश्वर, टिम क्वो टू और परमेश्वर के पुत्र हैं, जो सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी के रूप में प्रकट हुए हैं, साथ ही हम, उनके प्रिय बच्चों को भी यह रहस्योद्घाटन दिया गया है। हालांकि, मुझे यह बताना चाहिए कि ईसाई समुदाय में, जहां मैं पला-बढ़ा और पूरी दुनिया के ईसाई समुदाय में, बहुत से लोग अभी भी प्रभु यीशु मसीह के आगमन और उनके प्रकटीकरण की प्रतीक्षा कर रहे हैं, जो हमारे मास्टर हैं। फ्रांस में क्वामेसमझदार क्वामे, आपने जो बाइबल की आयतें साझा की हैं, वे स्पष्ट रूप से हमारे प्रिय मास्टर पर उतनी ही लागू होती हैं, जितनी कि प्रभु यीशु मसीह के रूप में उनके पिछले अवतार पर लागू होती थीं। हम सबसे भाग्यशाली लोग हैं कि हम उनके शिष्य बन पाए हैं और इन पवित्र श्लोकों की सच्चाई को जानते और समझते हैं। यकीनन, गुरुवर ही परमेश्वर के एकमात्र पुत्र हैं और उन्होंने कई लोगों को परमपिता का साक्षात्कार कराया है। यह दुखद बात है कि दुनिया का अधिकांश हिस्सा अभी भी यह नहीं जानता है, और बहुत से लोग अभी भी प्रभु यीशु के आने की प्रतीक्षा कर रहे हैं, भले ही मास्टर ने सार्वजनिक रूप से घोषणा कर दी है कि वह प्रभु यीशु का पुनरागमन हैं। आशा है कि जल्द ही सभी को इसका एहसास हो जाएगा, और जो लोग अभी भी सो रहे हैं और प्रभु यीशु की प्रतीक्षा कर रहे हैं, उन्हें पता चलेगा कि वह पहले से ही यहाँ आ चुके हैं और उन्हें सुप्रीम मास्टर टेलीविजन पर देखा जा सकता है। कामना हे कि आप और फ्रांस के सभी प्रतिष्ठित लोग इस बात से प्रसन्न रहें कि परमेश्वर सदा आपके साथ हैं, सुप्रीम मास्टर टीवी टीम।











