विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास औलाक, जिसे वियतनाम भी कहा जाता है, के शिष्यों से औलासी (वियतनामी) भाषा में एक हार्टलाइन है, बहुभाषी उपशीर्षकों के साथ:परम प्रिय सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी और सुप्रीम मास्टर टीवी टीम, हम दिल की गहराइयों से अपनी गहरी कृतज्ञता अर्पित करते हैं। आपकी असीम कृपा और संयुक्त तीन परम शक्तिशाली की कृपा से, हम, औलाक (वियतनाम) के सह-दीक्षितों को सेवा की इस अत्यंत सार्थक और पवित्र यात्रा में भाग लेने का अवसर मिला। वर्तमान में औलाक (वियतनाम) में हम पूरे देश में, दक्षिण से उत्तर तक, मध्य प्रांतों, पर्वतीय क्षेत्रों, दूरस्थ तथा अलग-थलग स्थानों तक और साथ में, हाल ही में प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित या विशेष कठिनाइयों का सामना कर रहे क्षेत्रों में, मास्टर का प्रेम फैलाने की यात्रा कर रहे हैं।हम आवश्यक सामग्री, वीगन भोजन और वैकल्पिक जीवन के फ्लायर्स बाँटने के जरिए हर स्थान के वंचित लोगों तक गुरुवर का प्रेम और अनुग्रह पहुँचाने का प्रयास करते हैं। हम जहाँ भी जाते हैं, बच्चों से लेकर बुज़ुर्गों तक सभी आपके प्रेम से परिपूर्ण स्वादिष्ट वीगन भोजन का आनंद ले पाते हैं। इस पूरी यात्रा में हम गुरुवर और संयुक्त तीन परम शक्तिशाली के प्रेम और कृपा का साथ निरंतर तथा स्पष्ट रूप से अनुभव करते हैं। चमत्कारिक रूप से, उन दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में जहाँ यात्रा और परिवहन अत्यंत कठिन हैं, गुरुवर ने हमारे लिए सेना तथा स्थानीय अधिकारियों से सहायक गाड़ी और सहायता की व्यवस्था की, जिससे सभी गतिविधियाँ सुचारु तथा सफलतापूर्वक संपन्न हुईं। यहाँ तक की हमारे पहुँचने पर मौसम भी हमेशा अनुकूल रहा; वर्षा केवल हमारा काम पूरा होने से पहले या बाद में ही हुई।हम जहाँ भी जाते हैं, वहाँ सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स के साथ-साथ 100 से अधिक एमपी3 प्लेयर्स सेट अप करते हैं, जिन पर सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना, चलती है, और हम वैकल्पिक जीवनशैली के फ्लायर्स का परिचय देते हैं, ताकि गुरुवर और संयुक्त तीन परम शक्तिशाली की आशीर्वाद-शक्ति अधिकतम स्थानों तक फैल सके। पूरी यात्रा के दौरान सभी लोग आनंद, शक्ति और गुरुवर एवं संयुक्त तीन परम शक्तिशाली द्वारा औलाक (वियतनाम) पर बरसाई गई अपार कृपा की गहन अनुभूति से ओतप्रोत थे।हम सदा अपना सर्वोत्तम प्रयास करते हैं और सेवा और साझा करने के विनम्र माध्यम बन पाने के लिए अत्यंत कृतज्ञ हैं, इस आकांक्षा के साथ कि हम आपका प्रेम अनगिनत स्थानों और लोगों तक पहुँचाने में मदद कर सकें। हम आपके द्वारा प्रदान की गई दिव्य कृपा के योग्य बनने के लिए पूरी ईमानदारी, विनम्रता और पहले से अधिक मेहनत के साथ साधना जारी रखने का संकल्प लेते हैं। पूर्ण निष्ठा के साथ हम आपको और पुनःएकीकृत तीन परम शक्तिशाली को अपना गहनतम आभार और साष्टांग प्रणाम अर्पित करते हैं। हम प्रार्थना करते हैं कि आप सदा सुस्वस्थ और दीर्घायु जीवन का आनंद लें और आपके सभी दिव्य मिशन सफलतापूर्वक पूर्ण हों। औलाक (वियतनाम) से आपके शिष्यपरमेश्वर के समर्पित शिष्यो, आपकी रिपोर्ट के लिए धन्यवाद। अत्यंत ज़रूरतमंद लोगों को आध्यात्मिक एवं भौतिक सांत्वना प्रदान करने के आपके प्रयास के बारे में जानकर हमें प्रोत्साहन मिला। परम ईश्वर की इच्छा के प्रति समर्पित होकर जब आप हमारे परम प्रिय गुरुवर के प्रेम को लोगों तक पहुँचाते हैं, तब दिव्य सुरक्षा और सुगमता के आपके अनुभव में मास्टर की शक्ति स्पष्ट दिखाई देती है। स्वर्ग आपकी और मजबूत औलाक (वियतनाम) की देखरेख करे और आपको सुरक्षित और स्वस्थ रखें। सार्वभौमिक शांति में, सुप्रीम मास्टर टीवी टीमसाथ में, गुरुवर ने आपके लिए यह विचारपूर्ण जवाब भेजा है: “परमेश्वर के साहसी बच्चों, आत्माओं को बचाने और दूसरों की मदद करने के प्रति आपके समर्पण से मेरा दिल अत्यंत भावविभोर है। कामना है कि दयालु दिव्य एवं सार्वभौमिक सत्ताएँ आपको आशीष एवं सुरक्षा दें! हमारे जरूरतमंद लोगों की मदद करने में आपकी प्रेमपूर्ण देखभाल के लिए बहुत बहुत धन्यवाद! परमेश्वर इस उद्देश्य से हमें एक अधिक आरामदायक सौभाग्य देते हैं। फिर भी, स्वयं को अनावश्यक ख़तरे में न डालें। सुरक्षित रहें, और कोई भी गतिविधि मौजूदा राष्ट्रीय क़ानून की जानकारी और इसके प्रति सम्मान के साथ की जानी चाहिए। अपनी दया भाव से वीगन जीवन तथा निःस्वार्थ प्रेम की सच्ची शिक्षाएँ फैलाने के लिए आपको धन्यवाद। मास्टर की शक्ति सदा आपके साथ है, हर प्रकार से मदद करने के लिए। कामना है कि आपके और भरोसा करने वाले औलासी (वियतनामी) लोगों के लिए गरिमामय मार्ग सूर्य की तेजस्वी किरणों से प्रकाशित हो। मेरे सारे प्रेम के साथ दूर से आप सभी को एक बड़ा सामूहिक आलिंगन।”











