विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास चीन के जिया-रुई से मंदारिन चीनी भाषा में एक हार्टलाइन है, कई भाषाओं के उपशीर्षकों के साथ हैं:नमस्कार, महान एं परोपकारी उद्धारकर्ता, सुप्रीम मास्टर चिंग हाई। सुंदर गुरुवर, आपकी बहुत याद आती है, आप कैसे हैं? सुप्रीम मास्टर टीवी टीम के उन सभी दीक्षित भाई-बहनों को नमस्कार, जिनकी बहुत याद आती है। श्रद्धापूर्ण हृदय से मैं गुरुवर के प्रति कृतज्ञ हूँ, जिन्होंने स्वर्ग से सबसे सुंदर प्रेम को नीचे लाया और इसे संसार के लोगों, हमारे पड़ोसियों तथा सभी प्राणियों के साथ बिना किसी रोक-टोक और बिना शर्त साझा किया। विश्व के लोगों के कल्याण के लिए, आप सभी की रक्षा हेतु अपना सारा बहुमूल्य पुण्य लगाने में संकोच नहीं करते। आपने एक बार अपनी जान की परवाह न करते हुए, पृथ्वी से धूमकेतु के टकराने जैसी एक बड़ी घटना को तुरंत रोक दिया था। यह अनगिनत चमत्कार में से सिर्फ एक है। कृपया विश्वास करें कि यह निःसंदेह सत्य है। अन्यथा, हमें पछताने का मौका भी नहीं मिलता।प्रिय गुरुवर, आपके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए मेरे पास कोई बेहतर शब्द नहीं हैं। मैं हमारे दीक्षित भाई-बहनों की भी आभारी हूँ, जिन्हें ऐसे अद्भुत आंतरिक दर्शन मिले हैं और जिन्होंने उन्हें हार्टलाइनों में साझा किया, क्योंकि गुरुवर ने चाहे कितने भी अच्छे कार्य किए हों, यदि कोई पूछे नहीं तो हमारे विनम्र गुरुवर कभी स्वयं उनके बारे में बताते नहीं; और जब कभी-कभी उनका उल्लेख होता है, तो वह आवश्यक होता है, ताकि लोग उनसे कुछ सीख सकें। गुरुवर के पूरे जीवन में, चाहे उनका कार्य प्रत्यक्ष हो या अप्रत्यक्ष, जनहित का हर कार्य बिना किसी शर्त के किया गया है— जैसा कि सभी जानते हैं!मैं संयुक्त राष्ट्र और संबंधित सरकारों से दिल से अनुरोध करती हूँ कि परम गुरुवर (अल्टीमेट मास्टर), सुप्रीम मास्टर चिंग हाई की सुरक्षा के लिए शीघ्र ही कानून बनाने बनाया जाए! चूँकि हमारे संसार को असीम पुण्य वाले यह महान उपकारी मिले हैं, इसलिए आत्मज्ञानी गुरुवर के कानूनी संरक्षण का प्रावधान करना सचमुच अत्यंत सार्थक है! कृपया इस पर विचार करें। हमने हमारे उपकारी गुरुवर के समर्थन में भला कभी क्या कहा है? सम्मानपूर्वक, चीन से जिया-रुईसम्मानजनक जिया-रुई, आपके संदेश के लिए धन्यवाद। हमें विश्वास है कि आपका समयोचित हार्टलाइन लोगों को उनकी सच्ची, व्यापक आत्म प्रकृति के बारे में और पृथ्वी पर एवं इससे बहुत परे तक हमारे प्रिय गुरुवर द्वारा किए गए पवित्र कार्य के प्रति जागृत करने में मदद करेगा। कामना है कि आप और विशाल चीन शाश्वत शांति का अनुभव करें। स्वर्गों के प्रकाश में, सुप्रीम मास्टर टीवी टीमसाथ में, आपके लिए गुरुवर का यह उत्थानकारी जवाब है: “आत्मीय जिया-रुई, परमेश्वर की आज्ञा को धारण करने वाले इस विनम्र निकाय के प्रति सराहना के साथ अपनी अनुभूतियों के बारे में लिखने के लिए आपको धन्यवाद। आपकी अत्यंत सच्ची और प्रेमपूर्ण परवाह से मेरा हृदय अत्यंत भावविभोर हुआ है। मुझे लगता है कि आपके अलावा संयुक्त राष्ट्र और विश्व के नेताओं से ऐसा अनुरोध करने के बारे में शायद किसी ने कभी सोचा भी न होगा!!! यह काफ़ी ताज्जुब की बात है। आपकी आत्मा सदा परमेश्वर के असीम आशीर्वाद और अनुग्रह को जाने। हम सब मिलकर काम करते हैं ताकि परमेश्वर के सभी बच्चे मुक्त हो सकें और अपने घर लौट सकें। यह याद रखते हुए कि यह संसार भ्रामक है, और उन्नति एवं आत्मज्ञान के लिए एक मंच है, हम माया के जाल में फँसी आत्माओं के प्रति प्रेम और करुणा साझा करते हैं। जो साझा किया जा सकता है, उसे खुशी से दिया गया है। दिव्य सांत्वना और संरक्षण में, कामना है कि आपको और आशावान चीनी लोगों को शांति और स्वीकार-भाव मिले। मैं आपको प्रेमपूर्ण आलिंगन भेज रही हूँ।”











