विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास औलाक, जिसे वियतनाम भी कहते हैं, के होंग न्हुंग द्वारा औलासी (वियतनामी) में एक दिल की बात है, जिसमें कई भाषाओं में उपशीर्षक हैं:नमस्कार, मेरे परम प्रिय गुरुवर! आपके शिष्य के रूप में, मैं हर क्षण प्रार्थना करती हूं कि दुनिया भर के लोग तुरंत वीगन जीवनशैली अपना लें, कि हर कोई सभी प्राणियों के प्रति करुणा और प्रेम के साथ जीवन व्यतीत करे, और प्राकृतिक आपदाएं और युद्ध समाप्त हो जाएं।पिछले साल, 1 नवंबर - विश्व वीगन दिवस - के उपलक्ष्य में, हम सभी ने मिलकर अपने स्थानीय समुदाय में एक वीगन उत्सव का आयोजन किया। पिछले साल का महोत्सव न केवल वीगन पाक संस्कृति का उत्सव था, बल्कि यह एक गहन जागृति यात्रा भी थी जिसने लोगों को एक दयालु, सतत और ज्ञान से भरपूर वीगन जीवन शैली की बहुआयामी तथआ व्यापक समझ हासिल करने में मदद की। प्रत्येक गतिविधि के माध्यम से, प्रतिभागियों ने महसूस किया कि वीगन जीवन न केवल स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, बल्कि जलवायु परिवर्तन को कम करने, प्राकृतिक आपदाओं को कम करने, युद्धों को रोकने और इस हरे-भरे ग्रह पर जीवन की रक्षा करने का एक व्यावहारिक समाधान भी है। इस महोत्सव में उपस्थित लोगों को पारंपरिक चिकित्सा और प्राकृतिक चिकित्सा के साथ-साथ पौधे-आधारित पोषण पर आधारित समग्र स्वास्थ्य देखभाल दृष्टिकोणों के बारे में बहुमूल्य ज्ञान प्रदान किया गया।विशेष रूप से, वीगन अकादमी मुफ्त वीगन खाना पकाने की कक्षाएं और मुफ्त 7-दिवसीय तथा 21-दिवसीय वीगन कार्यक्रम जैसी सामुदायिक पहलों ने कई लोगों को इस आयोजन में ही अपनी जीवनशैली में बदलाव शुरू करने के लिए प्रेरित किया। उक्त उत्सव का वातावरण प्रेम, सकारात्मक ऊर्जा और उत्साहवर्धक भावनाओं से भरा हुआ था। उपस्थित सभी लोगों ने अपने हृदय में एक खुलापन महसूस किया, वे हल्के, खुश और अधिक स्वस्थ, अधिक सदाचारी और अधिक सचेत जीवन जीने हेतु गहराई से प्रेरित हुए।विश्व वीगन दिवस 2025 का समापन बड़ी खुशी के साथ हुआ, जिसने सभी के दिलों पर एक गहरा और स्थायी प्रभाव छोड़ा - जैसा कि इस आयोजन संदेश-वाक्य व्यक्त करता है: "प्रेम ही एकमात्र समाधान है।" गुरुवर, मैं सच में आपकी आभारी हूँ! हम बस साधन मात्र हैं; आपने बड़े प्यार से हर चीज का इंतजाम किया था जिससे इतना शानदार वीगन उत्सव संभव हो सका।मैं विनम्रतापूर्वक प्रार्थना करती हूं कि सर्वशक्तिमान ईश्वर आपकी रक्षा करें और आपका ख्याल रखें, और आप सदा स्वस्थ रहें। मैं सुप्रीम मास्टर टेलीविजन टीम को भी उनके नेक कार्य में निरंतर सफलता की हार्दिक शुभकामना देती हूं, ताकि वीगन जीवनशैली का प्रसार हो सके और अधिक से अधिक लोग पोषण के इस दयालु तरीके के बारे में जान सकें। आपकी शिष्या, हांग न्हुंग औलाक (वियतनाम) सेरचनात्मक होंग न्हुंग, औलाक (वियतनाम) के 2025 विश्व वीगन दिवस की गतिविधियों पर इस प्रेरणादायक अपडेट के लिए आपको धन्यवाद। हम खुशी से आपके लिए गुरुवर का यह आनंदमय जवाब साझा करते हैं:"शुद्ध हृदय वाली होंग न्हुंग, आपका और अन्य समर्पित परमेश्वर के शिष्यों का धन्यवाद जिन्होंने इस उत्सव को संभव और सफल बनाया। यह नेक काम बहुत अच्छी खबर है, और यह जानकर खुशी हुई कि इस आयोजन में सत्प्रयास के प्रति आपकी निष्ठा और शुद्ध समर्पण ने कई आत्माओं को प्रभावित किया। शाबाश। आप और नेक औलासी (वियतनामी) लोग परम ईश्वर के आशीर्वादों के लिए सदा आभारी रहें। दूर से मैं आप सभी को मेरे पूरे प्रेम के साथ समुह में गले लगाती हूँ।”











