विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास ईरान के गीति से फारसी भाषा में एक दिल की बात है, जिसमें कई भाषाओं में उपशीर्षक हैं:नमस्कार परम प्रिय सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी, जब भी मैं सुप्रीम मास्टर टेलीविजन देखती हूँ, मैं चकित हो जाती हूँ और सोचती हूँ कि ये कार्यक्रम, होस्ट और सब कुछ कितने बेहतरीन हैं। और फिर भी किसी न किसी तरह सब कुछ और भी बेहतर हो जाता है, और यह किसी चमत्कार जैसा है। सुप्रीम मास्टर टेलीविजन की स्थापना के लिए मैं आपको अपने दिल की गहराइयों से धन्यवाद देती हूं। इस दिव्य चैनल के बिना, मैं इस शोरगुल और अराजक दुनिया में अकेली अपने आध्यात्मिक आत्मबल को बनाए नहीं रख सकती थी। मैं प्रत्येक कार्यक्रम और उनमें निहित सभी प्रेरक और उत्साहवर्धक शब्दों के लिए आभारी हूं। मैं सुप्रीम मास्टर टेलीविजन की वेबसाइट के लिए भी आपको धन्यवाद देती हूं, जहां सभी कार्यक्रम व्यवस्थित और वर्गीकृत रूप से उपलब्ध कराए गए हैं।मुझे 'गुरु और शिष्यों के बीच' कार्यक्रम देखना हमेशा अच्छा लगता है। मैं इस बात के लिए अत्यंत आभारी हूं कि आप प्रत्येक प्रवचन के लिए विभिन्न संस्कृतियों और राष्ट्रों के पारंपरिक परिधानों में हमेशा इतनी सुंदर, शालीन और सजी-धजी रूप से पेश आते हैं। आप जैसी अद्वितीय और अतुलनीय सुंदरता को देखना मेरे लिए अब तक का सबसे अद्भुत अनुभव रहा है। मैं आपकी प्रत्येक तस्वीर के लिए आभारी हूं, क्योंकि उनमें से प्रत्येक पृथ्वी पर परमेश्वर के चेहरे का एक अनमोल खजाना जैसा है। मैं उन सभी प्रकृति की तस्वीरों की भी सराहना करती हूं जो आप व्यक्तिगत रूप से हमारे लिए लेते हैं, और आप उनके लिए जो कैप्शन लिखते हैं 'बिटवीन मास्टर एंड डिसाइपल्स' कार्यक्रम के लिए। परमेश्वर ही जानते हैं कि ये मानव हृदय को कितना इलाज देती हैं।हे गुरुवर, हर चीज के लिए आपका शुक्रिया, यहाँ तक कि इस संसार की उन चीजों के लिए भी जो आपकी कृपा हैं, लेकिन जिनके बारे में मुझे जानकारी नहीं है। पुनःएकीकृत तीन परम शक्तिशाली सत्ताओं के प्रति आभार और उनकी जय हो। मैं प्रतिदिन प्रार्थना करती हूँ कि आप स्वस्थ और सुरक्षित रहें, और एक शांतिपूर्ण और वीगन दुनिया के लिए आपकी सभी इच्छाएँ पूरी हों। कृपया मुझे क्षमा करें कि मैं एक अच्छी शिष्या नहीं बन सकी और कई बार माया के जाल में और सांसारिक विकर्षणों में फंस जाती हूं। मैं आपको प्यार करती हूँ। आपकी विनम्र शिष्या, गीति (ईरान से)इमानदार गीति, गुरुवर और उनके द्वारा सभी के लिए किए गए सभी कार्यों के प्रति आपके प्रेम और सराहना के लिए हम आपको धन्यवाद देते हैं। गुरुवर आपको यह प्रेमपूर्ण जवाब भेजतें है:“निष्ठावान गीति, परमेश्वर की अच्छी शिष्या बनने में अपना सर्वोत्तम कोशिश करने के लिए शुक्रिया। यह दुनिया बहुत कठिन है, और यहाँ आध्यात्मिक साधना करना आसान नहीं है। अतीत में गिरने के लिए खुद को माफ कर दें, और हमेशा वापस खड़े हों जाएं और सत्य की दिशा में आगे बढ़ते रहें। सुप्रीम मास्टर टेलीविजन का निर्माण आपको और पूरी दुनिया को सहायता करने हेतु किया गया था, ताकि सभी मानवता के लिए आवश्यक उच्च चेतना की ओर छलांग लगा सकें जो इस समय आवश्यक है। कृपया अच्छी तरह से अभ्यास करें और सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स के अनेक आशीषों, सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना और क्वान यिन समूह ध्यान सभी का उपयोग करें ताकि आप सही रास्ते पर बने रहें और परम घर की लंबी यात्रा में सहारा महसूस कर सकें। कामना है कि आप और ईरान के धर्मनिष्ठ लोग पृथ्वी पर रहते हुए स्वर्ग के आनंद का अनुभव करें। मेरा प्रेम हमेशा आपको सलामत रखेगा।"











