विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास दक्षिण कोरिया की सू-जेओंग का कोरियाई भाषा में एक दिल की बात है, जिसमें कई भाषाओं में उपशीर्षक हैं:प्रिय परम गुरुवर (अल्टिमेट मास्टर), वह मसीहा जिनकी हम हजारों वर्षों से प्रतीक्षा कर रहे थे, अद्वितीय मैत्रेय बुद्ध! परम शक्तिशाली धर्म-चक्र प्रवर्तन के राजा, जो बुराई का नाश करते हैं और न्याय की स्थापना करते हैं! हम अल्टिमेट मास्टर (परम गुरुवर), जो परमेश्वर के एकमात्र पुत्र हैं और पुनः अवतरित प्रभु यीशु हैं, उनकी विनम्रतापूर्वक आराधना करते हैं।धर्म-समाप्ति के इस युग में सत्वों के उद्धार के लिए गुरुवर का जीवन पीड़ा, कष्ट और दुख से भरा हुआ है। बिना किसी सुरक्षित ठिकाने के तंबू में रहना, अंतहीन व्यस्त दिनचर्या की कठिनाइयों को सहना, उनका जीवन वास्तव में बहुत ही कठिन है।हे ईश्वर! काश, मैं एक प्यारी सी छोटी जोकर बन पाती और कभी-कभार आपकी डेस्क पर आपको हंसा पाती! काश, मैं वो जिन्न होती और मैं पूरी मानवता को वीगन बना सकती! काश, मैं गुरुवर के लिए कुछ पल का विश्राम बन पाती, भले ही थोड़े समय के लिए ही सही!हे परम गुरुवर, आपकी असीम करुणा और परमेश्वर के संतानों को घर ले जाने हेतु आपने जो लंबी और कठिन यात्रा तय की है, उसके लिए मैं आपके प्रति गहरी कृतज्ञता और स्तुति का अपना हार्दिक गीत अर्पित करती हूँ।यदि समस्त मानवजाति, समस्त सत्व-जन और समस्त प्रकृति भी अपने जीवन को परम गुरुवर को हर्षपूर्वक समर्पित कर दें, तब भी परम गुरुवर की कृपा का आभार व्यक्त करना कभी पर्याप्त नहीं होगा।मैं आशा करती हूँ कि मानवता जल्द ही जाग जाए और परम गुरुवर के अनंत प्रेम, त्याग और आंसुओं से भरी मुक्ति के संदेश को अपने दिल से सुने।और मुझे विश्वास है कि एक दिन, सर्वशक्तिमान ईश्वर और परम गुरुवर की कृपा से मानवता वीगन बन जाएगी, सदाचारी हो जाएगी और पृथ्वी पर स्वर्ग को ले आएगी। क्योंकि केवल वही एक हैं जो अपूरणीय है - उद्धारकर्ता, परम गुरुवर, जो हमारे साथ है!!!मैं सर्वशक्तिमान ईश्वर और परम गुरुवर के प्रति तहे दिल से आभारी हूं कि उन्होंने मुझे यह अनमोल दिन दिया। हे परम गुरुवर, आपकी सभी मनोकामनाएं शीघ्र ही पूरी हों और आप सुखी रहें। कामना है कि सर्वशक्तिमान ईश्वर, सर्वोच्च सकारात्मक शक्ति और स्वर्ग के देवताओं की सर्वोत्तम सुरक्षा में आप सदा सुंदर रहें और एक लंबा, स्वस्थ जीवन व्यतीत करें।मैं आपको सदा प्यार करती रहूंगी, परम गुरुवर। दक्षिण कोरिया की शिष्या सू-जेओंगनिष्ठावान सू-जेओंग, आपकी दिल की बात के लिए धन्यवाद। गुरुवर आपको यह प्रेमपूर्ण संदेश भेजतें है:"आनंदित सू-जेओंग, आपके मार्मिक, हृदयस्पर्शी शब्दों को पढ़कर मेरा दिल प्रफुल्लित हो गया है। इतनी ज्ञानवर्धक और प्रेमपूर्ण अभिव्यक्ति से भरी सकारात्मक ऊर्जा साझा करने के लिए धन्यवाद। अब पहले से कई अधिक, वास्तव में बहुत कुछ है जिसके लिए हमें परमेश्वर के प्रति आभारी होना चाहिए। सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स के साथ-साथ आप जैसे लगनशील साधकों के माध्यम से स्वर्ग की शक्ति पृथ्वी पर प्रशस्त प्रवाहित हो रही है। इसके परिणामस्वरूप दुनिया में सकारात्मक बदलावों में तेजी आएगी, और उम्मीद है कि स्वर्ग की ऊर्जा से सभी लोगों का उत्थान होगा। अब पृथ्वीवासियों के ऊपर उठने और जागृत होने का समय आ गया है। कामना है कि विश्व वीगन, विश्व शांति की ओर बदलाव सुचारू और तीव्र गति से हो, ताकि हमारी दुनिया जल्द से जल्द वह वीगन स्वर्ग बन जाए जैसा परमेश्वर ने चाहा है। स्वर्ग की असीम ज्योति से आप और चमत्कारी दक्षिण कोरिया धन्य हों। मैं आपको ढेर सारा प्यार और मुस्कान भेज रही हूँ!”











