विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास हांगकांग की विंग-यान से कैंटोनीज़ भाषा में एक दिल की बात है, जिसमें कई भाषाओं में उपशीर्षक हैं:परम प्रिय गुरुवर, यह देखकर बहुत खुशी होती है कि साथी दीक्षित-जन, इस सरल तकनीक का उपयोग करके अधिक लोगों को कभी भी, कहीं भी आशीर्वाद और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करने में सक्षम बना रहे हैं। मैं यह हार्टलाइन आपको यह बताने हेतु लिख रही हूँ कि अब, जब भी कोई सुप्रीम मास्टर टीवी से गुरुवर की सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना वीडियो डाउनलोड करता है और उन्हें मेमोरी कार्ड में स्टोर करता है, तब इसे डिजिटल फोटो फ्रेम पर 24 घंटे चलाया जा सकता है। यह वास्तव में एक सुविधाजनक, सुरक्षित और प्रभावी उपकरण है। यह उन जगहों के लिए विशेष रूप से उपयुक्त है जहां इंटरनेट कनेक्शन अस्थिर है। यह विधि साथी दीक्षितों को निरंतर आध्यात्मिक अभ्यास और आशीर्वाद बनाए रखने में सक्षम बनाती है। चाहे घर पर हो या अन्य वातावरण में, गुरुवर का आशीर्वाद और प्रेम हमेशा प्राप्त किया जा सकता है। यह उन साथी दीक्षितों के लिए आध्यात्मिक संबंध का एक सरल तरीका भी प्रदान करता है जो प्रौद्योगिकी से कम परिचित हैं।वास्तव में, यह विधि केवल सुविधाजनक ही नहीं है। बल्कि यह अधिक लोगों को जब भी और कहीं भी, गुरुवर की करुणामयी सुरक्षा और आशीर्वाद का अनुभव करने में सक्षम बनाती है। वातावरण को सकारात्मक ऊर्जा से भरने से निस्संदेह हमारे आस-पास के लोगों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है, सभी की आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ती है, और अधिक लोगों को प्रकाश और शांति से लाभ पाने का अवसर मिलता है।वीगन जीवन की अवधारणा और अच्छाई की ऊर्जा को हमारे सामूहिक प्रयासों के माध्यम से अधिक व्यापक रूप से फैलाना प्रत्येक साथी दीक्षित और गुरुवर की हार्दिक इच्छा है, ताकि एक बेहतर दुनिया साकार हो सके। चूंकि डिजिटल फोटो फ्रेम की कीमत केवल लगभग 25 अमेरिकी डॉलर प्रति फ्रेम है और इसमें अंतर्निर्मित बैटरी नहीं है, इसलिए यह डिवाइस ज़्यादा गरम भी नहीं होता है। यह पूरे दिन लगातार सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना वीडियो चला सकता है; यह बहुत सुरक्षित है।साथी दीक्षितों ने घर पर बजाने के लिए ऐसे कई उपकरण खरीदी हैं। वे बतातें है कि जब उन्होंने एक साथ कई उपकरण को चालु करके सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना को लगाया, तो उनके घर तुरंत उज्ज्वल प्रकाश से भर गए और गुरुवर के आशीर्वाद से परिपूर्ण हो गए, और वातावरण शुद्ध हो गया।मुझे आशा है कि इस प्रक्रिया में अधिक लोग और साथी दीक्षित-जन इस सर्वोच्च प्रेम और आशीर्वाद का अनुभव कर सकें। मैं भविष्य में भी इस तरह की और अधिक संदेश साझा करने की आशा करती हूँ ताकि गुरुवर की शिक्षाओं को लोगों के दिलों को गहराई से छूने और दुनिया को और भी खूबसूरत बनाने में मदद मिल सके। एक बार फिर, मैं गुरुवर को धन्यवाद देती हूँ और कामना करती हूँ कि आप और सभी साथी दीक्षित-जन प्रचुर आशीष और आनंद का अनुभव करें! कामना है कि गुरुवर सदा सुरक्षित और स्वस्थ रहें। हांगकांग से विंग-यान, एक शिष्या जो आपका आदर करती है, और आपसे बहुत प्रेम करती है।सहायक विंग-यान, आपका प्यार भरा संदेश, विशेष रूप से इंटरनेट से वंचित लोगों के लिए, बहुत सराहनीय है। गुरुवर आपके लिए यह प्यारा जवाब भेजतें है:"आविष्कारशील विंग-यान, सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना के बारे में अपने ज्ञान को साझा करने में आपकी दया के लिए धन्यवाद। यह देखकर बहुत खुशी होती है कि आप जैसे इतने सारे परमेश्वर के शिष्य, जो तकनीकी रूप से कुशल हैं, उन लोगों को याद रखते हैं जो इसमे कुशल नहीं हैं। सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना के दिव्य आशीर्वाद को और भी अधिक घरों और स्थानों तक पहुँचाने की इस सरल विधि के लिए आपको प्रेम के साथ धन्यवाद। सर्वशक्तिमान ईश्वर के प्रकाश से आप और आपके चमकदार हांगकांग का उत्थान हो। मैं आपको अधिक से अधिक आध्यात्मिक प्रगति की शुभकामनाएँ देती हूँ, जो आपको परम घर तक ले जाएगी। आपको हमेशा प्यार।"











